logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी: मैदागिन मछोदरी डिविजन अधिशासी अभियंता ने जिसके खिलाफ कराया केस उसे ही सुविधा शुल्क लेकर दिया नया कनेक्शन...

वाराणसी बिजली विभाग के अभियंताओं ने करीब आधा दर्जन ऐसे परिसरों में नए कनेक्शन जारी कर दिये जिन पर पहले से 23 लाख 93 हजार रुपये विभाग का बकाया है। मामला मछोदरी और मैदागिन उपकेंद्र से जुड़ा है। खास यह कि इनमें दो बकाएदार ऐसे भी हैं जिन पर इन्हीं उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं ने बिजली चोरी का केस भी दर्ज कराया है।

जांच का खुलासा

मछोदरी डिविजन के अधिशासी अभियंता नवीन प्रजापति की जांच में यह खुलासा हुआ है। गोपनीय शिकायत पत्र के बाद पूर्वांचल डिस्कॉम के मास्टर डाटा अवर अभियंतओं की करतूत उजागर हुई है। इस पर अधिशासी अभियंता ने मछोदरी उपकेंद्र के जेई अनिल कुमार और मैदागिन उपकेंद्र के जेई विनोद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।
बताते हैं कि समय बीतने के बाद भी अवर अभियंताओं ने स्पष्टीकरण नहीं सौंपा था। इस पर एक्सईएन ने दोबारा स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्सईएन ने वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता और नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया है।

अंदरखाने चर्चा है कि इस गड़बड़झाला में 'सेवा शुल्क' भी लिया गया है। इसका बंटरबांट लेखाकार, लिपिक से लेकर संविदा कर्मचारियों तक में हुआ है।

केस-नंबर 1

पहले दर्ज कराया केस, बाद में दिया कनेक्श्न

कच्चीबाग के बशीरुल्लाह (कनेक्शन नंबर-8145511000) के परिसर पर करीब 4 लाख 88 हजार बकाया था। शुकरुल्लाह (कनेक्शन नंबर-2783511000) के परिसर पर 86 हजार बकाया था। इसके अलावा अंसार अहमद और नियाज अहमद पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए क्रमश:1.51 लाख और 2.53 लाख रुपये जुर्माना लगाया था।
बाद में वसीम अहमद (नया कनेक्शन नंबर-1916707336) तथा माज अहमद (नया कनेक्शन नंबर-0293917865) के नाम से मैदागिन उपकेंद्र के जेई विनोद कुमार ने कनेक्शन जारी किया।

केस-नंबर 2

दो साल में कई कनेक्शन किये जारी

मछोदरी उपकेंद्र के जेई अनिल कुमार ने नवापुरा में गलत तरीके से दो नए कनेक्शन जारी किये। एक्सईएन के पत्र के अनुसार पुराना कनेक्शन नंबर-8880311000 पर 7.53 लाख रुपये बकाया था। जेई ने जनवरी 2024 में बकाये परिसर पर नया कनेक्शन जारी कर दिया, जिसका नया कनेक्शन नंबर-3219442089 है। इसी तरह पुराने संयोजन नंबर-3523121000 पर 7.46 लाख रुपये बकाया था। वर्ष-2025 में जई ने नया कनेक्शन दे दिया, जिसका नया नंबर-5560504075 है।

0
0 views

Comment