भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर द्वारा जल सेवा
भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर द्वारा जल सेवा
बीकानेर। भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर द्वारा सोहन कोठी, अम्बेडकर सर्किल पर भीषण गर्मी को देखते हुए आने जाने वाले राहगीरों की सेवा हेतु पानी के कैंपर की स्टाल लगाई गई । अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि यह स्टाल निरंतर पूरी गर्मी के लिए लगाई गई है । जल सेवा शुरू करने पर वहां के लोगों ने भारत विकास परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत पुण्य का काम है । इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग , अनिल टुटेजा , मनोज वर्मा इत्यादि सदस्यों ने राहगीरों को शीतल जल पिलाकर इस शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया ।