logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GODDA : गाड़ी खड़ा करने के विवाद में मारपीट, एक गिरफ्तार — अवैध बंदूक बरामद

गाड़ी खड़ा करने के विवाद में मारपीट, एक गिरफ्तार — अवैध बंदूक बरामद

गोड्डा, पोड़ैयाहाट थाना (झारखंड)। कल दिनांक-29.04.2026 को शाम करीब 05:00 बजे ग्राम सरवा में घर के सामने की जमीन पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी तथा दोनों पक्ष जख्मी हुए।

इस संदर्भ में प्रिया देवी पति जनार्दन मंडल सा0 सरबा थाना पोड़ैयाहाट जिला गोड्डा के लिखित आवेदन पर दीपक चटोकी के विरूद्ध पोड़ैयाहाट थाना कांड सं0-55/2026 दि0-30.04.2026 एवं दीपक चटोकी, पिता- स्व0 भावानंद चटोकी के लिखित आवेदन पर किरसो मंडल एवं अन्य के विरूद्ध पोड़ैयाहाट थाना कांड सं0-56/26 दि0-30.04.2026 के सुसंगत धाराओं में दर्ज की गयी। अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में अभियुक्त दीपक चटोकी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी एकनली बंदुक को उसके घर के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक चटोकी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जप्त प्रदर्श :-
1. अवैध एक देशी एकनली बंदुक।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम :-
1. दीपक चटोकी, पिता-स्व0 भावानंद चटोकी, सा0- सरवा, थाना- पोड़ैयाहाट, जिला-गोड्डा

छापामारी दल में शामिल :-
1. पु0अ0नि0 महाबीर पंडित, थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट थाना।
2. पु0अ0नि0 रजनीश कुमार।
3. स0अ0नि0 अनल मरांडी।
4. पोड़ैयाहाट थाना सशस्त्र बल।

2
813 views

Comment