कमिश्नर के साथ विकास कार्यों को लेकर कैंट विधायक ने की चर्चा
मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी के साथ बैठक कर मेरठ शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। विधायक ने बताया कि शहर में धीमी गति से चल रहे सीएम ग्रिड योजना के कार्यों पर चिंता जताई गई। इन्हें तेज गति से पूरा कराने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही तहसील से बच्चा पार्क तक एलिवेटिड रोड के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने पर चर्चा हुई। शहर के अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों को भी अतिशीघ्र पूरा कराने की बात कही। मंडलायुक्त ने इन सभी कार्यों को जल्दी पूरा कराने का आश्वासन दिया।