logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी: सोशल मीडिया स्टेटस पर लिखा 'दर्द' और गंगा में लगा दी छलांग, रविदास घाट पर मिली निशु की लाश

वाराणसी : धर्म नगरी काशी के रविदास घाट पर मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गंगा की लहरों के बीच एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। मृतक की पहचान चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी निखिल राय उर्फ निशु के रूप में हुई है, जो सोमवार सुबह से लापता था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।स्टेटस में बयां किया था आखिरी दर्द

निखिल की मौत से पहले का घटनाक्रम बेहद भावुक करने वाला है। सोमवार सुबह 10:21 बजे निखिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटस अपडेट किया था। इसमें उसने अपनी बीमारी, डॉक्टरों के चक्कर और दवाइयों से तंग आने की बात लिखी थी। स्टेटस के अंत में उसने "गंगा मां" के पास जाने का जिक्र किया, जिसे पढ़कर दोस्त और परिजन अनहोनी की आशंका से कांप उठे।बाइक खड़ी कर लगा दी छलांग

स्टेटस डालने के कुछ ही देर बाद निखिल अपनी स्प्लेंडर बाइक (संख्या: UP65 FV 2316) लेकर घर से निकला था। परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बाइक घाट किनारे खड़ी की और गंगा में छलांग लगा दीमंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने रविदास घाट पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। चितईपुर और भेलूपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, जो बीमारी से हताशा के कारण उठाया गया कदम प्रतीत होता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

निखिल की मौत की खबर जैसे ही करौंदी इलाके में पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके के लोग इस दुखद अंत से स्तब्ध हैं।

0
0 views

Comment