logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ORISSA : कब्र से बहन का कंकाल निकालकर बैंक पहुंचा भाई

कब्र से बहन का कंकाल निकालकर बैंक पहुंचा भाई !

₹19300 के लिए मौत का सबूत मांग रहे थे अधिकारी

ओडिशा । ओडिशा केन्दुझर जिले से सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है। सिस्टम की सख्ती और कागजी नियमों के आगे एक गरीब आदिवासी की बेबसी इस कदर उजागर हुई कि उसे अपनी मृत बहन का कंकाल ही "सबूत" बनाकर बैंक तक लाना पड़ा। सिर्फ ₹19,300 के लिए भाई ने वो कदम उठाया, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया।

यह मामला केन्दुझर जिले के पटना ब्लॉक के मल्लीपासि इलाके का है। यहां स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अपनी बहन के कंकाल को कंधे पर उठाकर बैंक पहुंचा।

देखने वालों को यकीन ही नहीं हुआ कि कोई इंसान इतनी मजबूरी में ऐसा भी कर सकता है।

4
534 views

Comment