■ बोकारो में बिजली चोरी उजागर होने पर किरायेदार को धमकी, जबरन घर खाली कराने का आरोप l
बोकारो (चीरा चास): जिले के चीरा चास क्षेत्र में बिजली चोरी के एक मामले के उजागर होने के बाद नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक द्वारा अपने अवैध कृत्य को छुपाने के लिए किरायेदार पर दबाव बनाया जा रहा है और उसे जबरन मकान खाली करने के लिए धमकाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रजापति रोड स्थित श्री बिष्णु चरण पद निवास मकान में रहने वाले किरायेदार नीतीश कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि उनके मकान मालिक बिजॉय सिन्हा द्वारा अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। किरायेदार का कहना है कि मकान मालिक लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं कि वे तुरंत मकान खाली कर दें। साथ ही, बिना किसी विधिसम्मत नोटिस के जबरन बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। कानूनी जानकारों के अनुसार, इस प्रकार की जबरन बेदखली और धमकी देना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है,