logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध असलाह के साथ आरोपित गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस को अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन के नेतृत्व में मवाना पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

27 और 28 अप्रैल की दरमियानी रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुजम्मिल पुत्र मूसा, निवासी ग्राम बिसौला थाना इंचौली, जनपद मेरठ, उम्र करीब 25 वर्ष को एक अवैध 315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम बिसौला के पास आउटस्कर्ट क्षेत्र स्थित ड्रीम जिम के नजदीक से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया गया।

बरामदगी में एक अवैध 32 बोर पिस्टल, चार देशी तमंचे 315 बोर, तीन देशी तमंचे 32 बोर, 35 जिंदा कारतूस 315 बोर, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 32 बोर, दो खोखा कारतूस 32 बोर, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना मवाना पर  आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

मेरठ पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

0
457 views

Comment