आरजी इंटर कालेज की उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित किया
मेरठ। बच्चा पार्क शिव चौक के निकट आरजी इंटर कालेज में उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक अमित अग्रवाल मौजूद रहे तथा उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैंट विधायक द्वारा होनहार छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व कमिश्नर आरके भटनागर, समाजसेवी सरबजीत कपूर, पार्षद अजय चन्द्रा, स्कूल की प्रिंसीपल रजनी रानी शंखधर आदि उपस्थित रही।