सिंचाई विभाग दफ्तर में लगी आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। इस घटना से दफ्तर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग में रिकार्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।
आग की सूचना पर विभाग के अधिकारी तुंरत मौके पर पहुंचे तथा उन्होने आग लगने के संबंध में जानकारी ली। वहीं माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण ही यह हादसा हुआ है।