LATEHAR : लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर समन्वय बैठक, शिक्षा-रोजगार समेत कई लाभों पर जोर
लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर समन्वय बैठक
शिक्षा-रोजगार समेत कई लाभों पर जोर
लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित किया जा रहे है।
इसी क्रम में मनिका थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक, लातेहार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों को मिलने वाले लाभ जैसे देय राशि एवं जमीन आवंटन के अतिरिक्त महत्वपूर्ण लाभों जैसे बच्चों की शिक्षा, रोजगार के अवसर, कानूनी सहायता (वकील का खर्च), स्वास्थ्य लाभ और आयुष्मान कार्ड एवं बीमा सुरक्षा का चर्चा की गई।
बैठक का उद्देश्य केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि झारखंड सरकार की "नई दिशा" आत्मसमर्पण नीति के तहत मानिक थाना क्षेत्र के इन आत्मसमर्पित नक्सलीयों एवं इनके परिवारों की हर छोटी-बड़ी समस्या का त्वरित निराकरण करना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
हिंसा छोड़ मुख्यधारा में शामिल होने वालेइन व्यक्तियों को समाज का हिस्सा बनाना लातेहार पुलिस एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।ज्ञात हो की वर्ष 2025 से अबतक झारखंड सरकार की "नई दिशा" आत्मसमर्पणनीति के तहत मनिका थाना क्षेत्र में 09 एवं पूरे लातेहार जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जो की पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है।
बैठक में जिला प्रशासन की तरफ से मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, थाना प्रभारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित हुए।