■ बोकारो : चिरा चास में बिजली चोरी की आशंका, विभाग से जांच की मांग l
बोकारो: चिरा चास क्षेत्र में बिजली चोरी की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय निवासी नीतीश कुमार सिन्हा ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरा चास क्षेत्र अंतर्गत प्रजापति चौक स्थित श्री बिष्णु चरण पद के निवास पर, बिजोय सिन्हा नामक व्यक्ति (उपभोक्ता क्रमांक: DR34-15560, अकाउंट नंबरः 71223329397) द्वारा संभवतः कथित रूप से अवैध तरीके से बिजली उपयोग किए जाने की आशंका है। आरोप है कि बिना मीटर कनेक्शन या मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही है। नीतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मामले की जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बिजली चोरी पर रोक लगाई जा सके।