बढ़ती गर्मी को लेकर 8वीं तक की कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने की मांग
मेरठ। जनपद मेरठ में लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर सोमवार को भाजपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने की मांग उठाई।
युवा भाजपा नेता अंकित चौधरी ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। उन्होंने स्कूलों के समय में भी बदलाव करने की मांग की।
इस दौरान दिनेश कोरी, सौरव पंडित, अमित वर्मा, रिंकू वर्मा, अभिलाष तोमर, शुभम अग्रवाल, सौरव अत्री आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।