प्रमुख सचिव ने हस्तिनापुर कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया
मेरठ। प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने सोमवार को हस्तिनापुर कृषि एवं पशुधन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं, व्यवस्थाओं और अभिलेखों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान श्री मेश्राम ने व्यवस्थाओं में सुधार लाने और नेपियर घास उगाने के निर्देश दिए।