LATEHAR : “नई दिशा” नीति पर जोर: लातेहार पुलिस ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से की संवाद बैठक
“नई दिशा” नीति पर जोर: लातेहार पुलिस ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से की संवाद बैठक
लातेहार (झारखंड)। छिपादोहर थाना अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक पुलिस अधीक्षक महोदय लातेहार की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों को पूर्ण करने, पुरस्कार राशि, जमीन आवंटन, शिक्षा, आवास, आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य बीमा आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके समस्याओं से सम्बंधित आवेदन प्राप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया गया की लातेहार पुलिस एवं जिला प्रशासन आप और आपके परिवार के साथ हैं।
कोई भी समस्या या इमरजेंसी हो तो तुरंत हमें संपर्क करें। साथ ही बचे हुए नक्सलियों को सरकार की "नई दिशा" आत्मसमर्पण नीति के तहत मुख्यधारा में जुड़ने की लातेहार पुलिस एवं जिला प्रशासन लातेहार के द्वारा अपील की गई।
ज्ञात हो की वर्ष 2025 से अबतक झारखंड सरकार की "नई दिशा" आत्मसमर्पणनीति के तहत छीपादोहार थाना क्षेत्र में 12 एवं पूरे लातेहार जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
बैठक में बरवाडीह SDPO,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित हुए।