logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : NEET (UG)-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट: 3 मई परीक्षा से पहले तैयारियों की समीक्षा, 8 केंद्रों पर 4231 परीक्षार्थी

NEET (UG)-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट: 3 मई परीक्षा से पहले तैयारियों की समीक्षा, 8 केंद्रों पर 4231 परीक्षार्थी

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वीडियोग्राफी तथा परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर 4231 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

39
1535 views

Comment