GARHWA : गढ़वा में NEET UG 2026 की तैयारी तेज, SP-DC ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
गढ़वा में NEET UG 2026 की तैयारी तेज, एसपी-डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
गढ़वा (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा श्री आशुतोष शेखर (भा0पु0से0) ने उपायुक्त महोदय, गढ़वा श्री अनन्य मित्तल (भा0प्र0से0) के साथ मिलकर आगामी 03 मई 2026 को गढ़वा थाना अंतर्गत अवस्थित केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा, S S J S नामधारी कॉलेज, गढ़वा एवं गोविंद उच्च विद्यालय, गढ़वा में आयोजित होने वाले NEET UG 2026 के जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन हेतु परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने विशेषकर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की पर्याप्त तैनाती, प्रश्नपत्रों के स्ट्रांग रूम से स्कॉर्ट के साथ सुरक्षित परिवहन हेतु सुरक्षा दस्ता की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा से निगरानी, छात्रों के लिए पेयजल व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग और अभिभावकों के लिए जगह सुनिश्चित करने सहित कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कमियों को दूर कर समयबद्ध तैयारी हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।