logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GIRIDIH : गिरिडीह में फूड पॉयजनिंग से हड़कंप: 20+ लोग बीमार, एक बच्चे की मौत, उपायुक्त पहुंचे अस्पताल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग की घटना पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी बच्चों/महिला और पुरुषों का इलाज जारी

● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे एवं इलाजरत बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से उपचार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पीड़ित परिवारों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए

● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव इस पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हर पल की स्थिति का अद्यतन ले रहे हैं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए

गिरिडीह (झारखंड)‌। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बजटों गांव में गुपचुप, चाट और छोले (फास्ट फूड) के सेवन के उपरांत फूड पॉयजनिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 20 से अधिक बच्चे/महिला और पुरुष अस्वस्थ हो गए हैं।

सभी प्रभावित बच्चों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका समुचित इलाज चल रहा है। एक बच्चे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की सूचना भी प्राप्त हुई है, जिस पर जिला प्रशासन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव इस पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हर पल की स्थिति का अद्यतन ले रहे हैं।

उनके निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित बच्चों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों/महिलाओं और पुरुषों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक दवाएं और उपचार सुनिश्चित किए गए हैं। अधिकांश बच्चों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है, जो राहत की बात है।

इसी क्रम में उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे एवं इलाजरत बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से उपचार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पीड़ितों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने संभावित घटना स्थल बजटों गांव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की बिक्री, स्वच्छता व्यवस्था एवं स्थानीय परिस्थितियों की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग को संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर त्वरित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजनों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती एवं 24 घंटे निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

घटना के कारणों की जांच के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि वे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की अस्वस्थता महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

18
419 views

Comment