JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम ने मैट्रिक में मारी बाजी: 98.02% रिजल्ट के साथ राज्य में चौथा स्थान
पूर्वी सिंहभूम ने मैट्रिक में मारी बाजी: 98.02% रिजल्ट के साथ राज्य में चौथा स्थान
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने पूर्वी सिंहभूम के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले ने राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है।
98.02% का शानदार परिणाम सामूहिक मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।