स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
मेरठ। ऊर्जा भवन में गुरुवार को मोहनपुरी क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने मीटर सही तरीके से काम कर रहे थे, फिर भी बिना विधुत उपभोक्ताओं की मर्जी के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। जिस कारण उन्हे परेशानी हो रही है।