थापर नगर जैन मंदिर से उत्साह के साथ निकली गई श्री जी की रथयात्रा
मेरठ। थापर नगर स्थित जैन मंदिर से वार्षिक श्री जी की रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। रथयात्रा में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और श्री जी के भजनों पर नाचते-गाते हुए भक्ति भाव में झूमते नजर आए।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान का गुणगान किया और वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दर्शन किए।
अजय जैन ने बताया कि यह रथयात्रा हर वर्ष थापर नगर स्थित जैन मंदिर से निकाली जाती है, जिसमें जैन समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।