जिला बार चुनाव में अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह से डाले वोट
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की नई प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए गुरूवार सुबह से पूरे उत्साह के साथ मतदान का कार्य हुआ। यह वोटिंग शाम पांच बजे तक जारी रही। मतों की गिनती शुक्रवार को की जाएगी।
बता दें की मंगलवार को जिला बार के कुल 21 पदों के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद शोएब अहमद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रवीद्र कुमार सिंह और राजीव नागर मैदान में हैं।
महामंत्री पद के लिए देवेंद्र शर्मा और प्रशांत गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय त्यागी अपना भाग्य आजमा रहे है।