मुरादाबाद जा रहे पूर्व विधायक योगेश वर्मा को पुलिस ने रोका
मेरठ। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने और विरोध कर रहे दलितों के साथ मारपीट के आरोपों के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी मामले में सपा नेता पूर्व विधायक योगेश वर्मा गुरूवार को मुरादाबाद जाने के लिए निकले, लेकिन मेरठ में पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सपा नेता को आगे जाने की अनुमति नही दी। इस दौरान कुछ समय के लिए वहां हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही।