logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : भामाशाह की जयंती पर तैलिक साहू महासभा ने बांटे शीतल जल, शर्बत व जलेबी

भामाशाह की जयंती पर तैलिक साहू महासभा ने बांटे शीतल जल, शर्बत व जलेबी

जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्धारा गुरूवार को महादानवीर भामाशाह की 480 वीं जयंती समारोह स्वाभिमान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

साकची भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम का तैलिक साहू समाज के गणमान्य लोगों द्धारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। महादानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों द्धारा उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प को पुनः दोहराया गया। इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हजारों लोगों के बीच शीतल जल, शर्बत, जलेबी एवं पानी बोतल का वितरण किया गया।

इससे पहले तैलिक साहू समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने धन्य देश की माटी है जिसमें भामा सा लाल पला। उस दानवीर की यश गाथा को मेट सका क्या काल भला गीत गुनगुनाए।

इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि लोकहित व आत्म सम्मान के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाली उदारता के इस गौरव पुरूष की प्रेरणा को चिरस्थाई रखने के लिए छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में इनके नाम से कई विकास योजनाएं भी चलाई जाती है।

कार्यक्रम का सफल संचालन पप्पू साव ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि वो दानवीर व त्यागी पुरूष थे। स्वदेश, धर्म व संस्कृति की रक्षा को वो हरसमय तत्पर रहते थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, पप्पू साहू, चंदन काशी, रविंद्र साहू, रघुनंदन साहू, सुरेश कुमार, अशोक कुमार साहू, इंद्र नारायण साहू, एडवोकेट विनोद शाह, कंचन साहू, प्रहलाद साहू, पूजा साहू, गुड़िया कुमारी, सत्यदेव प्रसाद, महेश साहू, मनीष साहू, नंदलाल साहू, शैलेंद्र साहू, सागर साहू, भोला साहू, शिव शंकर कुमार साहू, संजय साह, राजेश प्रसाद, अशोक साहू, सुनील प्रसाद, संजय प्रसाद, भोला साव, श्रवन साहू, गौतम साहू आदि का योगदान रहा।

16
1327 views

Comment