उर्जा राज्यमंत्री ने डीएम के साथ नवनिर्मित राजकीय कन्या इंटर कालेज में पौधारोपण किया
मेरठ। सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के क्रम में उर्जा राज्य मंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर द्वारा बुधवार को परतापुर स्थित ग्राम गगोल में नवनिर्मित राजकीय कन्या इंटर कालेज में नवीन शैक्षिक सत्र का डीएम डा0वीके सिंह के साथ शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सीडीओ नूपुर गोयल, डीआईओएस व बीएसए भी थी।