logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छोटे बच्चों ने ‘अर्थ डे’ मनाया साथ ही पौधे भी लगाये

मेरठ। बेगमबाग स्थित दि लिटिल एपेक्स स्कूल में बुधवार को ‘अर्थ डे’ मनाया गया। जिसकी थीम ‘सेव अर्थ’ रही। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

प्रिंसीपल संगीता नोटानी ने बच्चों को अर्थ डे के विषय में बताने के साथ उन्हे पृथ्वी को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के महत्व और उपाय सरल भाषा में समझाये। इस दौरान सभी बच्चे नीले व हरे परिधान में नजर आये। बच्चों ने रंग बिरंगे चार्ट, पोस्टर व क्राफ्ट के माध्यम से ‘सेव अर्थ, गो ग्रीन’ के संदेशों के साथ पौधे भी लगाये।

इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन डा.ब्रजभूषण, चीफ एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर संदीप गोयल व डायरेक्टर संजय गोयल ने सभी बच्चो का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीचर्स रश्मि, रिचा, पारूल, सांची, सुरभि, नैंसी, तनु, अदिति, रूपाली, क्षितिका, तन्वी, पलक व आंचल का योगदान रहा।

0
0 views

Comment