logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: उधारी के झगड़े में चली गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना। जानी पुलिस को हत्या के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जानी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त हर्ष उर्फ हरसू और आशीष को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल 2026 की रात नेशनल हाईवे-334बी स्थित कुराली अड्डे पर नरेश शर्मा उर्फ भोलू की उसकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घायल नरेश शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की।

22 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टिकरी बम्बा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी आशीष के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 7.65 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान पुराने उधार के पैसों को लेकर विवाद हुआ, जो गाली-गलौज और झगड़े में बदल गया। गुस्से में आकर आरोपी आशीष ने नरेश शर्मा पर दो राउंड फायर कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार होकर पुलिस से बचते फिर रहे थे और जंगल के रास्ते हरिद्वार जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

0
0 views

Comment