CHHATRA : चतरा में अवैध अफीम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 लाख की खेप जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
चतरा में अवैध अफीम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 लाख की खेप जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
चतरा (झारखंड)। चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिटही भर गांव में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर से 3.264 किलो अफीम बरामद किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।