logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन: 23 अप्रैल को सौसर तहसील में धरना

⚡ किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन: 23 अप्रैल को सौसर तहसील में धरना

📌 खाद संकट, उपज खरीदी और गैस वितरण समस्याओं को लेकर उठेगी आवाज

सौसर क्षेत्र में किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को तहसील कार्यालय सौसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित होगा।

इस आंदोलन में एमएसपी पर उपज खरीदी, रासायनिक खाद की कमी, गैस/सिलेंडर वितरण की समस्या तथा सहकारी समितियों से ऋण वितरण को सरल बनाने जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं के निराकरण की मांग भी की जाएगी।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधायक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। आयोजकों ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

🕚 समय: सुबह 11:00 बजे
📍 स्थान: तहसील कार्यालय, सौसर

#सौसर #धरना_प्रदर्शन #किसान_मुद्दे #कांग्रेस

49
1505 views

Comment