logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी: कचहरी में उमड़ी भीड़ को सपा नेताओं ने पिलाया गन्ने का जूस, किशन सेठ बोले- अखिलेश यादव की प्रेरणा से कर रहे जनसेवा

वाराणसी: कचहरी में उमड़ी भीड़ को सपा नेताओं ने पिलाया गन्ने का जूस, किशन सेठ बोले- अखिलेश यादव की प्रेरणा से कर रहे जनसेवा): काशी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। रिकॉर्ड तोड़ते पारे और भीषण लू (Heatwave) के बीच आम जनमानस का हाल बेहाल है। ऐसे में जनमानस को राहत पहुँचाने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) अधिवक्ता किशन सेठ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय (कचहरी) स्थित सर्किट हाउस के सामने गन्ने के जूस का वितरण किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेरणा से सेवा भाव

गन्ना जूस वितरण के दौरान किशन सेठ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक उदार हृदय नेता हैं। उनकी प्रेरणा से समाजवादी कार्यकर्ता 'अपनों के साथ, अपनों का ख्याल' रखने के संकल्प के साथ हमेशा आपदा में जनता के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गलियारों की गर्मी अपनी जगह है, लेकिन इस जानलेवा धूप में जनता की सेवा करना हमारा पहला धर्म है।

सरकार और नगर निगम से की ये मांग और नगर निगम से की ये मांग

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष आशिष सेठ ने सरकार से अनुरोध किया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए। साथ ही नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर ठंडे पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिला अध्यक्ष आशुतोष सेठ ने भी कहा कि बढ़ती धूप से जनता परेशान है, सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।

बचाव के लिए जारी की अपील

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि बहुत जरूरी काम होने पर ही दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलें। उन्होंने लोगों को ग्लूकोज और अधिक पानी पीने की सलाह देते हुए कहा कि अपना बचाव स्वयं करना ही इस गर्मी में सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

निरंतर जारी रहेगा सेवा कार्य

किशन सेठ ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी केवल चुनाव में ही नहीं, बल्कि बाढ़, गर्मी या किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय जनता के बीच रहती है। यह जूस वितरण अभियान भी इसी सेवा भाव का एक हिस्सा है, जो आगे भी विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।

0
0 views

Comment