logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस बनी आग का गोला, 35 यात्रियों की बची जान

मेरठ-बागपत हाईवे पर सोमवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब भैंसाली डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई।

यह बस बागपत से करीब 35 यात्रियों को लेकर मेरठ की ओर आ रही थी। जैसे ही बस जानीखुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम कुराली के पास पहुंची, अचानक बस से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए यात्री खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। अफरा-तफरी के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कई यात्रियों का सामान बस में ही जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

हादसे के चलते मेरठ-बागपत हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है, जबकि बस में लगी सीएनजी किट को लेकर सिलेंडर फटने की आशंका भी जताई जा रही थी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

9
547 views

Comment