logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

IIMT यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में चमकी प्रतिभा: 203 गोल्ड मेडल, उपराष्ट्रपति का बड़ा संदेश

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति माननीय सी.पी. राधाकृष्णन जी शामिल हुए। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

दीक्षांत समारोह में करीब चार हजार विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। वर्ष 2024 बैच के 1736 और वर्ष 2025 बैच के 1972 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इनमें डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल रहे।

समारोह के दौरान 203 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जबकि 29 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही 17 मेधावी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय टॉपर पुरस्कार, श्रीमती सत्य प्रभा गुप्ता स्वर्ण पदक और कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि डिग्री शिक्षा का अंत नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया और जीवन में माता-पिता व गुरुओं के योगदान को याद रखने की सीख दी।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक शोभायात्रा और एनसीसी कैडेट्स की सलामी से हुई। विश्वविद्यालय की छात्राओं ने कुलगीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए नवाचार, शोध और वैश्विक संस्थानों के साथ हुए सहयोग को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वार्षिक टेक्निकल मैगजीन ‘ऊर्ध्व’ के प्रथम संस्करण का भी विमोचन किया गया।

उपराष्ट्रपति ने तीन विशिष्ट व्यक्तित्वों को मानद डॉक्टरेट उपाधि भी प्रदान की। कार्यक्रम में मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विद्यार्थियों से शिक्षा को राष्ट्र सेवा, नवाचार और स्टार्टअप के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

आई आई एम टी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्थान शिक्षा, खेल और नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन भी प्रदान किया 

मेरठ से यह भव्य दीक्षांत समारोह युवा शक्ति के आत्मविश्वास, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया

0
212 views

Comment