JAMSHEDPUR : जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय पहल, मेयर सुधा गुप्ता महीने में दो बार लगाएंगी जनता दरबार
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय पहल
मेयर सुधा गुप्ता महीने में दो बार लगाएंगी जनता दरबार
जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो क्षेत्र नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने जनता से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब वे हर महीने दो बार बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार आयोजित करेंगी।
इस जनता दरबार में आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मेयर के सामने रख सकेंगे, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक मजबूती और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।
यह पहल प्रशासन और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।