नगर निगम में आउटसोर्स सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मेरठ। भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया गया। कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश सूद और नवीन गेहरा ने कहा कि 100 आउटसोर्स स्वच्छता मित्रों की नियुक्ति मेरठ महानगर के मानक के अनुसार की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि वाल्मीकि समाज के उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाए, जिनके घर में कोई भी सदस्य रोजगार में नहीं है।
धरना स्थल पर दिनेश लौहरे, शालिनी सिंह मसीह, पदमा जानसन, नवीन गेहरा, सोनू बेनीवाल, राजन पिहवाल, सुमित गहलोत, तरुण गहलोत, पवन राजोरिया, रिंकू बेनीवाल, विनय, मुकेश निर्माेही, विशाल पवार, नरेश आदि थे।