logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट द्वारा 31 कुंडीय यज्ञ का आयोजन

मेरठ। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट द्वारा 31 कुंडीय यज्ञ का आयोजन शिशु मंदिर निकट रामलीला ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अजय शर्मा (एल आई सी) , सहसंयोजक आर के पचौरी रहे।

हवन कार्यक्रम के मुख्य पुरोहित के रूप में भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी श्री गणेश शर्मा व पंडित अभिषेक सबल बिलेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य तथा छात्र रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थाई समिति के जितेंद्र गौतम, अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, रंजन शर्मा अध्यक्ष महानगर कांग्रेस, गणेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजीव नरहरि, सौरभ शर्मा, मंत्री पुनीत शर्मा, मंत्री सौरभ दिवाकर शर्मा, रवि मिश्रा, डाक्टर प्रियंक शर्मा, ब्रह्मपुरी अध्यक्ष कपिल शर्मा, राजू शर्मा, सुनील शर्मा, गिरीश पाराशर, कुलदीप कौशिक, शैलेंद्र दीक्षित आदि सभी क्षेत्रीय समितियां के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment