लालकुर्ती पैंठ एरिया में साड़ी की दुकान में भीषण आग
मेरठ। लालकुर्ती पैंठ एरिया में सोमवार शाम अचानक एक साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी दौड़ पड़ी और आग बुझाने में जुट गईं। गनीमत रही कि साप्ताहिक अवकाश था वरना हादसा बड़ा भी हो सकता था। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।
पहले एक नजर घटना पर
खैरनगर निवासी सोनू की लालकुर्ती पैंठ एरिया में मुस्कान साड़ी के नाम से दुकान है। शाम करीब 5:45 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आसमान में काला धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचा दिया और इसके बाद वहां भीड़ जुटती चली गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगी। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
सोनू की दुकान में चल रहा था काम
सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण दुकानें बंद रहती हैं। इसी कारण सोनू अपनी दुकान में वेल्डिंग का काम कर रहा था। दूसरी मंजिल पर वेल्डिंग का काम करते समय अचानक पतंगा पास ही मौजूद कपड़ों पर पहुंच गया। धीरे-धीरे आज से लगती चली गई और फैल गई। आज का शोर मचा तो बाजार में अफरा तफरी मच गई।
पास की कई दुकान आई चपेट में
कपड़ा होने के कारण आग फैलती चली गई और लोग जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। आसपास के लोग भी उस तरफ दौड़ पड़े। कुछ ही देर में आग पास की कई दुकानों तक पहुंच गई। आसमान में कई किलोमीटर दूर से काला धुआं दिखाई देने लगा। जिसने भी यह धुआं देखा वह मौके पर पहुंच गया।
चीफ फायर ऑफिसर पहुंचे मौके पर
दुकान में आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एफएसओ आरके सिंह दमकल की चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। गनीमत रही की साप्ताहिक बंदी होने के कारण रास्ता खाली था। दमकल की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर में पेंठ की गलियों में पानी भी भर गया।