logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : एग्रिको, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी का हुआ शुभारंभ

एग्रिको, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी का हुआ शुभारंभ

जमशेदपुर (झारखंड)। एग्रिको, शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का शुभारंभ हमारी फ्रेंचाइजी ओनर श्रीमती रिंकू पांडेय द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।

इंडियन अबेकस के स्टेट हेड श्री संजीव सिंह ने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर रिंकू पांडेय को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंडियन अबेकस केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त मंच है जो बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, गणितीय कौशल और समग्र मस्तिष्क विकास को बढ़ाने में सहायक है।

कार्यक्रम के दौरान कदमा सेंटर हेड श्रीमती अनुस्री तिवारी ने इंडियन अबेकस के प्रोडक्ट और प्रोग्राम के बारे में प्रस्तुति दी। श्री संजीव तिवारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर रिंकू पांडेय का उत्साहवर्धन किया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।

इसके साथ ही जुगसलाई सेंटर हेड श्रीमती निधि गुलाटी एवं करंदीह सेंटर हेड श्रीमती कंचन सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने नई फ्रेंचाइजी को प्रेरित किया और कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

19
4258 views

Comment