"संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की
बहरोड़ 18 अप्रैल 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत शनिवार को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बहरोड़ विधानसभा प्रभारी हरगुन मीणा भोपर बतौर प्रभारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बहरोड़ विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, पूर्व प्रधान रोहताश चौधरी, पीसीसी सचिव जगदीश मीणा, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश जी, शर्मिला यादव सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया गया कि वे घर-घर जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। साथ ही कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।