logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैंट विधायक व डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

मेरठ। तहसील सदर में कैंट विधायक मेरठ अमित अग्रवाल व जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह की उपस्थिति में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होने प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

इस अवसर पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, अपर तहसीलदार जतिन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

1
35 views

Comment