हत्या मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार
सफीदों, (सचिन गर्ग) : सीआईए स्टॉफ ने हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टॉफ जींद के ईचांर्ज अनुप सिंह ने बताया कि थाना पिल्लुखेड़ा में शिकायतकर्ता कुसुम ने अपने ब्यान में बताया कि उसका पति अपने पशु बाड़े में गया था, जहां उससे मिलने के लिए सुखबीर उर्फ सुलेमान और उसके अन्य साथी भी आए जिन्होने शराब पी रखी थी। उन सभी ने मिलकर कस्सी से वार करते हुए उसके पति बलराम की गला काटकर हत्या कर दी। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना पिल्लुखेडा में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मंकुश तथा उसके एक अन्य नाबालिग सहयोगी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा आगामी तफ्तीश सीआईए स्टॉफ जींद को सौपी गई। सीआईए स्टॉफ जींद ने तकनीकि जांच व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुखबीर उर्फ सुलेमान निवासी मलार को गांव असरफगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।