logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लिटिल एपेक्स में ‘रेड डे’ मनाया गया

मेरठ। दि लिटिल एपेक्स स्कूल में रेड डे बडे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान सभी टीचर्स व छात्र रेड ड्रेस पहनकर आये। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बच्चों को रेड कलर की पहचान कराना और खेल-खेल में उनके ज्ञान व रचनात्मकता का विकास कराना है।

इस अवसर पर टीचर्स ने बच्चों को चैरी, ऐपल, व स्ट्राबरी में फिंगर व थंब पेंटिंग कराई और टैटू एक्टिविटी भी कराई गई। इस दौरान बच्चों ने टीचर्स के साथ फन गेम्स भी खेले।

प्रिंसीपल संगीता नोटानी, स्कूल चेयरमैन डा.ब्रजभूषण, चीफ एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर संदीप गोयल व डायरेक्टर संजय गोयल ने सभी बच्चो का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीचर्स रश्मि, रिचा, पारूल, सांची, सुरभि, नैंसी, तनु, अदिति, रूपाली, क्षितिका, तन्वी, पलक व आंचल का योगदान रहा।

0
0 views

Comment