logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ पुलिस ने चोरी हुए करीब 65 लाख की कीमत के 259 मोबाइल बरामद किये, गुम मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

मेरठ। मेरठ पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 259 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये है।

शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एएसपी बजरंग प्रसाद को गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी का जिम्मा सौंपा गया।

पुलिस ने सर्विलांस और संचार ऐप की मदद से इन मोबाइलों को ट्रैक किया। लगातार चलाए गए अभियान के तहत चोरी और गुम हुए मोबाइलों की लोकेशन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया।

0
67 views

Comment