शारदा रोड पर कपड़े की दुकान में भीषण आग
कई दुकानें चपेट में आईं
मेरठ। ब्रहम्पुरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत शारदा रोड स्थित अग्रवाल काम्प्लेक्स में शनिवार को कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक फैल गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।