logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“कथित धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के विरोध में सड़क पर उतरे संगठन, सख्त कानून की उठी मांग”

मेरठ। देशभर में अवैध धर्मांतरण और तथाकथित ‘लव जिहाद’ के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत और सामाजिक संगठनों की सक्रियता तेज होती दिखाई दे रही है।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कथित धर्मांतरण गतिविधियों के विरोध में भारत माता चौक, बेगम पुल पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से राष्ट्रव्यापी कठोर कानून बनाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट संस्थानों, विशेषकर आईटी कंपनियों में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि यह विषय केवल सामाजिक ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

बजरंग दल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि हाल ही में नासिक स्थित एक आईटी कंपनी में सामने आए कथित मामले के बाद देशभर में चिंता बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च पदों पर बैठे कुछ लोग अपने प्रभाव का उपयोग कर युवाओं को निशाना बना रहे हैं।

हालांकि संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह प्रत्येक नागरिक की धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करते है, लेकिन दबाव, प्रलोभन या छल के माध्यम से कराया गया धर्मांतरण संविधान की भावना के विरुद्ध है।

प्रदर्शन के दौरान संगठन ने चार प्रमुख मांगें रखीं—
*राष्ट्रव्यापी कठोर कानून का निर्माण*,
*कॉर्पोरेट कंपनियों में जवाबदेही तय करना*,
*ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन*,
*और युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाना*।

संगठन ने केंद्र और राज्य सरकारों से इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0 views

Comment