logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PALAMU : पलामू जिला में नए पुलिस अधीक्षक ने संभाला कमान

पलामू जिला में नए पुलिस अधीक्षक ने संभाला कमान

पलामू (झारखंड)। 71वें पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस कपिल चौधरी ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नए एसपी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना उनके कार्य का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

कपिल चौधरी ने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही, जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। साथ ही IRB 10 पलामू का भी पदभार ग्रहण किया।

20
1342 views

Comment