75 % से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का जोरदार स्वागत।
खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
*द स्टैनफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों का सीबीएसई 10वीं में दबदबा।
*उत्सव दहिया (चेयरमैन) व पूजा उत्सव दहिया (निर्देशिका) ने जानकारी देते हुए बताया कि
सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में थाना खुर्द स्थित 'द स्टैनफोर्ड स्कूल' के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा।
जिसकी खुशी में शनिवार (18 अप्रैल) को विद्यालय प्रांगण में एक भव्य विजय महोत्सव का आयोजन किया गया।
स्कूल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण आंचल की प्रतिभाओं ने बड़े शहरों के संस्थानों को कड़ी टक्कर दी है:
*दीपेश 97% खरखौदा तहसील में प्रथम स्थान।
*अंजलि 95% मेरिट सूची में स्थान।
*वंश 95% मेरिट सूची में स्थान।
*हितांश 94% उत्कृष्ट।
75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को फूल - मालाओं से स्वागत कर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पूरे स्कूल परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा, जहाँ छात्रों और शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया।
आपको बता दे कि इस सफलता का उत्साह केवल स्कूल तक सीमित नहीं रहा। चेयरमैन, निर्देशिका और शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों के घर पहुँची और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विद्यालय की इस अनूठी पहल ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।
"यह सफलता हमारे विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।"
प्रधानाचार्य जयसिंह ने बताया कि परिणाम के बाद से ही छात्रों में भारी उत्साह है। शिक्षकों ने बच्चों को भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी स्कूल की शिक्षण प्रणाली और कड़े अनुशासन की सराहना की।
इस अवसर पर अध्ययन क्षेत्र के हेड योगेश वत्स सहित, शिक्षक पूजा मलिक, रितु कुमार, बिंदिया, काजल, कीर्ति और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।