logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोदरान रेलवे स्टेशन पर चैन्नई-भगत की कोठी चैन्नई सुपरफास्ट श्री आशापुरी एक्सप्रेस का अधिकारिक ठहराव 20 अफैल से, क्षैत्र वासियों में खुशी की लहर

मोदरान (जालोर) में चैन्नई सुपरफास्ट का ठहराव: संघर्ष की जीत, क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह


मोदरान/जालोर।
जगमलसिंह राजपुरोहित। जालोर जिले के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक 'मोदरान' के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। रेल मंत्रालय द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को स्वीकार करते हुए ।
ट्रेन संख्या 20625/20626 चैन्नई–भगत की कोठी–चैन्नई सुपरफास्ट (श्री आशापुरी एक्सप्रेस) का नियमित ठहराव मोदरान स्टेशन पर सुनिश्चित कर दिया गया है।

प्रमुख संघर्ष समितियों की एकजुटता लाई रंग

यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रवासी बंधुओं और स्थानीय जनता के एकजुट संघर्ष का परिणाम है। इस मांग को लेकर श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति (मोदरान), जालोर पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति (जालोर), सुंधा रेल संघर्ष समिति (चैन्नई) तथा दक्षिण भारत प्रवासी संघर्ष समिति ने लगातार प्रयास किए।
समिति के अध्यक्ष श्री रतन सिंह सोढा राजपुरोहित, उपाध्यक्ष श्री जगमाल सिंह राजपुरोहित (स्वतंत्र पत्रकार) एवं श्री हीराचंद जी भंडारी‌ के नेतृत्व में संगठन ने रेल मंत्रालय और उच्चाधिकारियों को कई पत्र लिखे और व्यक्तिगत रूप से प्रभावी पैरवी की। इसी का सुखद परिणाम है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने अधिसूचना जारी कर ठहराव की पुष्टि कर दी है।

120 गाँवों और प्रवासियों का जताया आभार

इस उपलब्धि पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मोदरान स्टेशन के आसपास के
120 गाँवों की जनता और विशेष रूप से ‌दक्षिण भारत में रहने वाले प्रवासी बंधुओं‌ का आभार व्यक्त किया है। समिति ने कहा कि जनता के अटूट समर्थन और लगातार संघर्ष के बिना यह संभव नहीं था।

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी
(Time-Table)
रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, इस ट्रेन का ठहराव प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा है:
*ट्रेन संख्या 20626 (भगत की कोठी से चैन्नई): मोदरान आगमन सुबह ‌08:24 बजे और प्रस्थान 08:27 बजे होगा। (20.04.2026 से प्रभावी)
ट्रेन संख्या 20625 (चैन्नई से भगत की कोठी): मोदरान आगमन सुबह 07:43 बजे और प्रस्थान 07:46 बजे होगा। (21.04.2026 से प्रभावी)

भव्य स्वागत की तैयारी
श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति मोदरान श्री सुंधा माताजी रेल संघर्ष समिति चैन्न्ई व श्री पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति जालोर ने बताया कि सोमवार को जब पहली बार यह ट्रेन मोदरान स्टेशन पर रुकेगी, तब क्षेत्रवासियों और संघर्ष समिति द्वारा लोको पायलट और ट्रेन का भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस ठहराव से जालोर, भीनमाल और मोदरान क्षेत्र के व्यापारियों और प्रवासियों को दक्षिण भारत (चेन्नई, बेंगलुरु आदि) आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।


"लगातार संघर्ष ही सफलता की कुंजी है - सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई!"

59
3721 views

Comment