मेरी इस सफलता का श्रेय "मेरे अपने के आदर्शों की दुवाओं से" दिन-रात की मेहनत से मिली कामयाबी - हिमांशु अवस्थी
मेरा नाम हिमांशु अवस्थी है। मैंने आरएएस 2024 की परीक्षा में 113वीं रैंक प्राप्त की है, और यह मेरा पहला प्रयास था। मैंने क्लैट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद Institute of Law, Nirma University, अहमदाबाद से अपनी विधि की पढ़ाई पूरी की। इसके पश्चात मैंने सिविल सेवा (IAS) परीक्षा दी, जिसमें मुझे दो बार इंटरव्यू देने का अवसर मिला। पहले ही प्रयास में मैं इंटरव्यू चरण तक पहुँचा, हालांकि अंतिम सूची में स्थान नहीं बना सका। इसके बाद पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मैंने Rajasthan High Court के समक्ष एक प्रैक्टिसिंग एडवोकेट के रूप में कार्य प्रारंभ किया और अपना कार्यालय स्थापित किया। इसी दौरान मैंने आरएएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी—दिन में मैं अपनी वकालत की प्रैक्टिस करता था और रात में पढ़ाई करता था। यह मेरा आरएएस का प्रथम प्रयास था, जिसमें मैंने 113वीं रैंक प्राप्त की, मेरी इस सफलता का श्रेय मैं अपने ईश्वर, अपने इष्टदेवता, अपने माता-पिता, अपनी बहन, अपने बहनोई एवं अपने मामा को देता हूँ, जिनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन से मैंने ये सफलता हासिल की है।