logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गीता थिएटर जमशेदपुर का “वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम” सफलतापूर्वक संपन्न

Jharkhand Jamshedpur: जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था गीता थिएटर जमशेदपुर (A Art Culture & Dramatic Trust) द्वारा युवाओं के लिए एक विशेष “वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे से गाँधी आश्रम बाराद्वारी, जमशेदपुर में आयोजित हूआ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को थिएटर एवं कला के क्षेत्र में करियर के विभिन्न अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें सही दिशा प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अभिनय, नाटक, मंच कौशल (Stage Skills) एवं आर्ट करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

संस्था के प्रतिनिधियों के अनुसार, यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवाओं के लिए उपयोगी रहा जो अभिनय और कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कल 18 अप्रैल 2026 को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखा गया है, हालांकि सीटों की संख्या सीमित केवल 25 थी.


संस्था के सचिव प्रेम दीक्षित ने बताया कि इसका कार्यशाला की सफलता को देखते हुए आगामी रविवार 26 अप्रैल 2026 को पुन: वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम गांधी आश्रम बाराद्वारी जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा, अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 📞 7209441698, 8092623310

अंत में संस्था की अध्यक्ष गीता कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आरंभ एनजीओ, हिन्द आईटीआई, चंचल भाटिया इंटरप्राइजेज, संपूर्ण आश्रय, सुंदरम एनजीओ, वुड फैशन फर्नीचर, सेल विला, लीओ क्लब जमशेदपुर का आभार व्यक्त करते हुए शहर के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और कला के क्षेत्र में अपने करियर को नई दिशा देने की अपील किया ।

3
67 views

Comment