विकास कार्यों को गति देने के लिये कैंट विधायक ने नगर आयुक्त व वीसी के साथ किया निरीक्षण
मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार एवं एमडीए उपाध्यक्ष संजय मीणा के साथ विभिन्न विकास कार्यों को गति देने हेतु स्थलों का निरीक्षण किया।
कैंट विधायक ने आबू नाला पर उनके द्वारा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की संभावनाओं का आकलन, जटौली तालाब की साफ़-सफाई हेतु कर्मचारी की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये इसके साथ ही जटौली नाले एन-एच 58 तक के आरसीसी द्वारा पक्कीकरण एवं सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा भी की।
श्री अग्रवाल ने शिव चौक के सौंदर्यकरण, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग, पार्क एवं पाथवे निर्माण तथा बेगमपुल पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु निरीक्षण कर नगर आयुक्त व वीसी को आवश्यक सुझाव देते हुए उनसे विचार विमर्श किया।